फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   डीपीआरओ कार्यालय का लिपिक पचास हजार घूस लेते धरा गया

डीपीआरओ कार्यालय का लिपिक पचास हजार घूस लेते धरा गया

Fri, 22 Feb 2019 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
डीपीआरओ कार्यालय का लिपिक पचास हजार घूस लेते धरा गया
डीपीआरओ कार्यालय में तैनात लिपिक को एंटी करप्शन टीम ने पचास हजार रुपये घूस लेते धर लिया। मामले कि रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। लिपिक सफाई कर्मचारी से एसीपी (वेतन वृद्धि का लाभ) के नाम पर घूस ले रहा था।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल परिसर निवासी अमित कुमार जिला पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है।

उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ इकाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि विभाग में कार्यरत लिपिक कमलेश कुमार श्रीवास्तव उनसे और उनके साथी सफाई कर्मी से एसीपी (वेतन वृद्धि का लाभ) देने के नाम पर पचास हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन


अमित कुमार की शिकायत पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ इकाई के इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिंह गुरुवार को अपनी नौ सदस्यीय टीम के साथ जिला मुख्यालय पहुंचे।

अमित से रुपये दिलाने के लिए लिपिक कमलेश कुमार को जिला महिला अस्पताल के गेट पर बुलाया। लिपिक रिश्वत की धनराशि लेने जैसे ही महिला अस्पताल गेट पहुंचा। यहां अमित ने कमलेश को रुपये दिए वैसे ही एंटी करप्शन टीम के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से अमित द्वारा दिए गए पचास हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस आरोपी को शहर कोतवाली ले गई। जहां पर एंटी करप्शन टीम की ओर से अमित कुमार की ओर से मामला दर्ज कराया और आरोपी को शहर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। शहर कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टीम आरोपी लिपिक को पकड़ कर लाई थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एंटी करप्शन टीम ने लिपिक 50 हजार घूस लेते धरा
डीपीआरओ कार्यालय में तैनात है लिपिक

लखनऊ की एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
शहर कोतवाली में दर्ज कराया मामला
एसीपी लगाने के लिए सफाई कर्मचारी से मांगी थी घूस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed