{"_id":"5bbf9408bdec2250396c713c","slug":"101539281928-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में नकब लगाकर 60 हजार रुपये के जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान में नकब लगाकर 60 हजार रुपये के जेवर चोरी
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के अंर्तगत सेमरा चौराहे के निकट बघौली मार्ग पर एक सराफ की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। चैनल का ताला तोड़ दीवार में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने 60 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। दुकान के निकट ही कुछ जेवरों के खाली डिब्बे बरामद हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सरायं थोक पश्चिमी निवासी शिवम रस्तोगी की सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहे बघौली रोड पर आभूषण बेचने की दुकान है। बुधवार की शाम लगभग छह बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचे, तो उन्हें दुकान में सामान बिखरा पड़ा मिला।
चोर दुकान के पिछले हिस्से में लगे चैनल का ताला तोड़कर दुकान की दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे थे। घटना की जानकारी सुरसा पुलिस के अलावा अन्य लोगों को भी दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही है। शिवम रस्तोगी ने बताया कि दुकान से दो किलो चांदी, 15 ग्राम सोना और 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
-सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा चौराहा की घटना