फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,sucide,hardoi news

पिता की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 23 Aug 2021 04:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,sucide,hardoi news
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम नीभापुर में डांट से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार सुबह उसका शव मकान के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम नीभापुर निवासी अरुण खेती करते हैं। रविवार की शाम उनकी पुत्री निहारिका (16) किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान अरुण ने उसे डांट दिया। उस वक्त तो निहारिका फोन पिता के पास छोड़कर चली गई। रात में ही अपने कमरे में उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह जब निहारिका काफी देर तक नजर नहीं आई तो पिता अरुण उसके कमरे में गया और शव लटकता देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निहारिका चार भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। एसओ वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने आत्महत्या की है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed