फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi,sucide,hardoi news

भाई से झगड़े के बाद फांसी पर लटकता मिला किसान का शव

Thu, 19 Aug 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi,sucide,hardoi news
हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम कोईलाई में विवादित भूमि पर लगे पेड़ में किसान का शव रस्सी से फांसी पर लटकता मिला। मृतक की पत्नी और पुत्र ने पहले तो पारिवारिक लोगों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन इसका कोई उल्लेख तहरीर में नहीं किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक मौत फांसी लगने के कारण हुई, लेकिन शरीर पर धारदार हथियार से चोटों के निशान भी मिले हैं। वहीं घटना से पहले भाई से विवाद की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

कोईलाई निवासी भगवानदीन राजपूत (50) गांव में ही रहकर खेती करता था। मकान के निकट ही ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि के कुछ हिस्से पर चलनी के निर्माण को लेकर भगवानदीन का बुधवार रात अपने भाई भोगनाथ से विवाद हो गया था। विवाद में दोनों के बीच लाठी डंडे भी चले थे। इसके बाद भगवानदीन परिजनों को नजर नहीं आया। देर रात उसी विवादित भूमि पर लगे एक पेड़ में फांसी पर उसका शव लटकता मिला। घटना की जानकारी पर गुरुवार तड़के सीओ बिलग्राम विशाल यादव, सांडी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक नमूने जुटाए। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतक के पुत्र सुनील की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बुधवार रात मृतक और उसके भाई के बीच मारपीट होने की बात संज्ञान में आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर परिजनों ने कोई तहरीर दी, तो उस आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed