{"_id":"60e33d908ebc3ec84762b633","slug":"crime-hardoi-news-knp63846141","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवंतपुर में घर में घुसे चोरों को दौड़ाया, एक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंतपुर में घर में घुसे चोरों को दौड़ाया, एक पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे से सटे ग्राम भगवंतपुर में रविवार रात तीन चोरों ने एक मकान पर धावा बोल दिया। मकान में सो रहे लोग आहट मिलने पर जाग गए और शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए, जबकि चोर मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
बाबरपुर निवासी पुनीत कुमार शुक्ला का एक मकान भगवंतपुर में भी है। पुनीत परिजनों के साथ भगवंतपुर के मकान में ही रहते हैं। रविवार रात उनके मकान में तीन चोर घुस गए। आहट मिलने पर पुनीत की पत्नी रीना जाग गईं और शोर मचाने लगीं।
शोर सुनकर चोर भाग खड़े हुए और इसी दौरान ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने चोरों को दौड़ा लिया और एक चोर को पकड़ने में कामयाब रहे। पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पाली के प्रभारी निरीक्षक वेणीमाधव त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।