{"_id":"60db554c8ebc3ecc0605c0e3","slug":"crime-hardoi-news-knp6372560124","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पर तीन पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति समेत पर तीन पर आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ में विवाहिता की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। विवाहिता के फूफा ने पति समेत तीन लोगों पर दहेज में बाइक न देने पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
ग्राम तेंदुआ निवासी आरती (24) की सोमवार रात में संदिग्ध हालात में हालत बिगड़ गई। पति नितीश कुमार अपने परिजनों के साथ उसे इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। नितीश कुमार के मुताबिक आरती ने चार दिन पहले पारिवारिक विवाद में कारण जहर खा लिया। इसकी वजह से आरती की हालत बिगड़ गई थी तब से उसका इलाज चल रहा था।
फूफा मल्लावां कस्बे के मोहल्ला गंगारामपुर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरती को बचपन से उसने ही पाला पोसा है। चार वर्ष पहले नितीश कुमार के साथ शादी की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में बाइक की मांग को लेकर आरती को प्रताड़ित कर रहे थे। सोमवार की रात पति नितीश ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर आरती की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।