फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   crime,hardoi news

बीमारी से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
crime,hardoi news
बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी नेवादा निवासी विवाहिता ने बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के अंदर बने कमरे में साड़ी से फांसी पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम पिपरी नेवादा निवासी सेवकराम मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी मंजू देवी (41) के अलावा विवाहित पुत्री रोशनी, पुत्र अखिलेश हैं। बुधवार की रात पूरा परिवार मकान की छत पर सोया था। गुरुवार सुबह किसी समय मंजू छत से नीचे आ गई। इसके बाद उसने कमरे में पंखा टांगने के लिए लगे कुंडे से साड़ी से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। जब परिजन सोकर उठे और नीचे आए तो घटना का पता चला। आनन फानन ही मंजू के मायके में सूचना दी गई तो उसके भाई मिश्री लाल और सुरेंद्र भी आ गए। सेवकराम ने बताया कि पिछले काफी समय से मंजू पेट दर्द की समस्या से परेशान थी। शाहजहांपुर और हरदोई में उपचार भी चल रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। इसके कारण उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश आनंद ने बताया कि बीमारी के चलते महिला ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed