{"_id":"6127cb5a8ebc3e14e07a2eb4","slug":"crime-hardoi-murder-hardoi-news-hardoi-news-knp648261250","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में बाधक बनने पर राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में बाधक बनने पर राजमिस्त्री की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम जुगराजपुर में परिवार की एक महिला से अवैध संबंध में बाधक बनने पर राजमिस्त्री की हत्या उसकी के पारिवारिक भाई ने साथी के साथ मिलकर कर दी। गला दबाया फिर शव को फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्राम जुगराजपुर निवासी प्रमोद (35) राजमिस्त्री था। उसके पुराने मकान के सामने ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मिला आवास भी है। गुरुवार सुबह प्रमोद का शव पुराने मकान के बाहर पड़े छप्पर में बांस से गमछे से बनाए गए फंदे पर लटकता मिला। शव देखकर प्रमोद के पिता दुलारे बिलख पड़े, तो अन्य परिजन भी आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
पत्नी रिंकी ने बताया कि प्रमोद के परिवार की एक विवाहित महिला से पारिवारिक भाई विष्णु के अवैध संबंध हैं। बुधवार को प्रमोद ने महिला और विष्णु को एक साथ देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। विष्णु ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
आरोप है कि अवैध संबंध में बाधक बनने पर विष्णु ने ही साथी के साथ मिलकर प्रमोद की गला दबा कर हत्या कर दी और शव फंदे पर लटका दिया। मौके पर पहुंचे अतरौली थाने के उपनिरीक्षक छोटेलाल ने प्राथमिक जांच के बाद तहरीर के आधार पर विष्णु के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इसलिए गहराया शक, आरोपी हिरासत में
गांव और मृतक के परिवार से जुड़े विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि गुरुवार सुबह जब प्रमोद का शव फंदे पर लटकता मिला, तो विष्णु भी भीड़ के साथ मौके पर पहुंच गया। विष्णु ने प्रमोद के पिता दुलारे को इस बात पर भी राजी कर लिया था कि पुलिस को घटना की जानकारी न दी जाए और ऐसे ही अंतिम संस्कार कर दिया जाए। लेकिन मृतक की पत्नी ने पूरा राज खोल दिया और फिर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस महकमे के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक आरोपी विष्णु को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।