{"_id":"637fb77aa33e3307d35c7c8b","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp730068845","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अपहरण की रची झूठी कहानी, दंपती -बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अपहरण की रची झूठी कहानी, दंपती -बेटा गिरफ्तार
विज्ञापन
पाली। चाचा के अपहरण की पुलिस को सूचना देना दंपती और बेटे को महंगा पड़ गया। अपहरण का मामला झूठा निकला। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के नदरिया निवासी विमला ने बुधवार शाम पुलिस को सूचना दी कि उसके चचेरे ससुर केसरी को गांव के एक व्यक्ति ने अगवा कर लिया है। उसे अनहोनी की आशंका है। आनन-फानन में पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इसके बाद पुलिस ने गुरुवार की सुबह पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक घर से केसरी को बरामद कर लिया।
एसओ सुनील दत्त कौल ने बताया कि केसरी ने दो बीघा जमीन गांव के उसी व्यक्ति के नाम बैनामा कर दी थी, जिसे फंसाना चाहते थे। इस पर विमला व उसके पति नरेंद्र, बेटे कल्लू ने केसरी के अपहरण की झूठी कहानी रच दी। बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।