{"_id":"6365663065f6fa7940647c99","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-up-news-hardoi-news-knp7266038122","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने गए दरोगा की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद सुलझाने गए दरोगा की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। थाना क्षेत्र में तपनौर चौराहे पर शुक्रवार को बीज एवं कीटनाशक की दुकान पर हो रहे विवाद हो सुलझाने पहुंचे दरोगा से एक अधेड़ ने अभद्रता की। विरोध करने पर कालर पकड़कर धमकी देते हुए वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया है।
थाने में तैनात दरोगा ज्ञान सिंह शुक्रवार को हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार शर्मा के साथ इस्लामपुर जगई गांव में विवेचना के लिए जा रहे थे। तपनौर चौराहे पर एक कीटनाशक की दुकान के पास किसी काम से वे रुक गए। दरोगा के मुताबिक दुकान पर इंदरपुरवा निवासी रामखिलावन का एक युवक से विवाद हो रहा था।
दोनों एक-दूसरे से गाली-गलौज कर रहे थे। दरोगा व हेड कांस्टेबल ने मौके पर पहुंचकर डाट कर शांत करने की बात कही।
इससे गुस्साए रामखिलावन ने दरोगा का कालर पकड़ लिया। विरोध करने पर वर्दी फाड़ दी। दरोगा व हेड कांस्टेबल ने भागते समय उसे दबोच लिया। एसओ सुव्रत नारायण तिवारी ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रामखिलावन से पूछताछ की जा रही है।