{"_id":"6138b9508ebc3ea804182283","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp6508547127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में पैमाइश करा किया जाएगा समस्या का स्थाई निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में पैमाइश करा किया जाएगा समस्या का स्थाई निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकाहा में विवादित जमीन को लेकर दो वर्गों में हफ्तेभर पूर्व हुआ विवाद मंगलवार शाम फिर गरमा गया। बुधवार को एसओ ओपी सिंह ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की। एसओ ने जमीन की पैमाइश के लिए 10 दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि पैमाइश के बाद विवाद का स्थाई हल निकाला जाएगा। उन्होंने दोनों वर्गों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
ग्राम सकाहा में कुछ दिन पूर्व विवादित भूमि पर शव का अंतिम संस्कार किए जाने के लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया था। एक समुदाय भूमि को कब्रिस्तान की बता कर विरोध कर रहा था। वहीं, दूसरे पक्ष ने जमीन को शमशान की भूमि होने का दावा किया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था।
मंगलवार शाम दोनों पक्ष फिर आमने सामने आ गए। बुधवार को एसओ ओमप्रकाश सिंह ने गांव स्थित शिव मंदिर के सामने दोनों समुदायों के बुजुर्गों व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। एसओ ने कहा कि मामूली बात पर इस तरह दोनों पक्षों का सामने आना, एक खराब परंपरा की शुरुआत है। विवाद कोई भी हो, दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्ग उसे बातचीत से हल करने का प्रयास करें। बातचीत के दौरान दोनों समुदाय भूमि पर अपने पक्ष का दावा करते रहे।
विज्ञापन
इस पर एसओ ने विवाद का स्थाई हल निकालने के लिए दस दिन का समय मांगा। कहा कि भूमि की पैमाइश करा इस विवाद का हल निकाला जाएगा, लेकिन तब तक इस भूमि पर किसी भी पक्ष द्वारा शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
एसएसआई जितेंद्र पाल ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि वह संयम बरतें, किसी पर कोई आपत्तिजनक टिप्पणी न करें, न ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई पोस्ट डालें। पुलिस के समझाने पर दोनों पक्षों ने पैमाइश की बात पर सहमति जताई। एसओ ने बताया कि जल्द ही समस्या का स्थाई हल निकाला जाएगा। इस मौके पर एसआई अवधेश सिंह, कांस्टेवल हरवीर सिंह, मुकेश, आरछी स्वाति, पूर्व प्रधान अंगद सिंह, प्रधान गुडनेश कुमार, प्रतिनिधि विनीत सिंह व आजाद यादव आदि मौजूद रहे।