{"_id":"60ec7ada8ebc3ea6e3726b35","slug":"crime-hardoi-hardoi-news-hardoi-news-knp639815234","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान को तमंचा रखने के आरोप में भेजा जेल, भाकियू खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान को तमंचा रखने के आरोप में भेजा जेल, भाकियू खफा
विज्ञापन
हरदोई। अतरौली पुलिस ने सोमवार को रुदौली नेवादा के पूर्व प्रधान को तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाने पहुंचे भाकियू लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने कार्रवाई को फर्जी बताते हुए आपत्ति जताई है। पुलिस व भाकियू नेताओं के बीच लगभग दो घंटे तक वार्ता चलती रही। निष्कर्ष न निकलने पर भाकियू पदाधिकारी 14 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी देकर लौट गए।
अतरौली थाने पर तैनात एसआई रमाशंकर सिंह सोमवार की सुबह गश्त पर थे। एसआई के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिलने के बाद वह ग्राम परवनखेड़ा पहुंचे तो ग्राम पंचायत रुदौली नेवादा के मजरा छेदाखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान शिवमंगल एक दुकान के पास खड़े दिखाई दिए। तलाशी लेने पर उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया और फिर जेल भेज दिया।
इधर, पूर्व प्रधान को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी मिलते ही भाकियू लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान व जिलाध्यक्ष वीरू सिंह साथियों के साथ थाने पहुंच गए और कार्रवाई को गलत करार देते हुए विरोध जताया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने पूर्व प्रधान के पास से तमंचा बरामद होने का दावा किया है जो कि सरासर गलत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने एसआई रमाशंकर से जानकारी चाही तो वे टाल मटोल करने लगे। लगभग दो घंटे की बातचीत के बाद भी पुलिस से कोई संतोष जनक जवाब न मिलने पर भाकियू लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह व अन्य पदाधिकारी धरने की चेतावनी देकर लौट गए।
राकेश सिंह चौहान ने बताया कि उन्होंने पुलिस से एफआईआर की कापी मांगी है। अगर कापी और संतोष जनक जवाब नहीं मिलता है तो भाकियू लोकतांत्रिक बैठक के बाद 14 जुलाई से थाने में अनिश्चितकालीन धरना देगी।
पूर्व प्रधान ने कहा- रात में लाए थे थाने
तमंचा बरामद होने के आरोप में जेल भेजे जा रहे ग्राम पंचायत रुदौली नेवादा के मजरा छेदाखेड़ा निवासी पूर्व प्रधान शिवमंगल ने बताया कि रविवार की रात वह नशे में था। तभी गांव आए दीवान उसे पकड़ थाने ले आए थे। सुबह पता चला कि उसे तमंचा बरामद होने के आरोप में जेल भेजा जा रहा है। एसआई रमाशंकर सिंह ने बताया कि शिवमंगल के पास से सुबह गश्त के दौरान तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है।