{"_id":"6130bd638ebc3e847a373785","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp64961879","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आई बाइक, किशोर की मौत एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आई बाइक, किशोर की मौत एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। माधौगंज गौतरा मार्ग पर सहिजना गांव के पास अनियंत्रित बाइक सड़क पर गिर गई। पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर, ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस ने बरामद कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव बंदी पुरवा मजरा सेउढ़ई निवासी अनिल कुमार (23) गुरुवार को अटवा अली मर्दानपुर निवासी सुनीत कुमार (17) के साथ बाइक से कस्बा जा रहा था। रास्ते में गौतरा मार्ग पर सहिजना से कुछ दूरी पर महाविद्यालय के पास आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक करते हुए बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।
बाइक चला रहा अनिल सड़क की एक ओर जा गिरा, जबकि सुनीत सड़क पर जा गिरा। पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली सुनीत के ऊपर से गुजर गई। सुनीत की मौके पर ही मौत हो गई, हेलमेट न लगाए होने के कारण अनिल भी घायल हो गया। आसपास के लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने अनिल को अस्पताल भिजवाया। सुनीत के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस से सुनीत की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, बदहवास परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुनीत तीन भाई व एक बहन में मंझला था। वह कस्बे में एक मोबाइल की दुकान पर काम करता था। गुरुवार को वह घर से दुकान जाने के लिए निकला था। रास्ते में अनिल के मिलने पर वह उसकी बाइक से दुकान पर जा रहा था। इस बीच रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।