{"_id":"61277ead8ebc3e7a041c85ff","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp648245971","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कंढौना में लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह शौच के लिए जा रहे मजदूर की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव बरगदिया निवासी टाइगर (25) मजदूरी करता था। बुधवार को वह गांव कंढौना निवासी अपने फूफा छोटेलाल के घर गया था। गुरुवार की सुबह शौच जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान लखनऊ ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर क्षतविक्षत शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर टाइगर के फूफा छोटेलाल मौके पर पहुंचे और अन्य परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि चार माह पूर्व ममता के साथ उसकी शादी हुई थी।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र ओझा ने बताया कि रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।