{"_id":"60e1eaaf8ebc3eccc45f4cfc","slug":"crime-hardoi-accident-hardoi-news-hardoi-news-knp6382609113","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, पोता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार वृद्धा की मौत, पोता घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सीतापुर-बरेली हाईवे पर हन्न पसिगवां के पास बरवर मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वृद्धा व बाइक चला रहा उसका पोता, दोनों घायल हो गए। दोनों को शाहजहांपुर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां वृद्धा की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया अंजना गांव निवासी रेशमा देवी (65) रविवार की दोपहर अपने पोते अनूप (24) के साथ बाइक से बरवर खीरी निवासी बेटी के यहां जा रही थी। हाईवे पर हन्न पसिगवां में बरवर मोड़ के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रेशमा देवी व उसका पोता अनूप, दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक पिकअप मौके पर छोड़कर भाग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक हेलमेट नहीं लगाए था। इधर, हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए और घायलों को पसिगवां सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों को शाहजहांपुर रेफर कर दिया। रविवार की शाम इलाज के दौरान रेशमा की मौत हो गई, जबकि अनूप की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद परिजन शाहजहांपुर रवाना हो गए।