फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Couple sent to jail along with son for inducing student to commit suicide

Hardoi News: छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने में दंपती पुत्र समेत गए जेल

Tue, 23 Jul 2024 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Couple sent to jail along with son for inducing student to commit suicide
बेहटा गोकुल। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसियों के अश्लील इशारों से आहत होकर छात्रा के खुदकुशी किए जाने के मामले में पुलिस ने दंपती और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है। दंपती और एक पुत्र को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। दूसरा पुत्र नाबालिग होने के कारण राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (18) इलाके के ही एक डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। सोमवार सुबह उसका शव घर के अंदर ही बरामदे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला था। घटना की जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को युवती के भाई ने एक सुसाइड नोट दिया था। इस सुसाइड नोट में पड़ोस में रहने वाले रामदेव, उसकी पत्नी रीता और तीनों बेटों अभिषेक नीलेश व एक नाबालिग को मौत का जिम्मेदार बताया था।
विज्ञापन

पुलिस ने भाई की तहरीर पर सभी पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने रामदेव, उसकी पत्नी रीता, पुत्र अभिषेक उर्फ गुलशन व एक नाबालिग पुत्र को पकड़ लिया। इन सभी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। रामदेव, रीता और अभिषेक को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि घटना में नामजद किए गए नीलेश के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका और पड़ोसियों के बीच यूं तो डेढ़ साल से विवाद चल रहा था, लेकिन बीती 10 जून को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर पुलिस को दी गई थी। दोनों पक्षों से एनसीआर भी दर्ज हुई थी, लेकिन फिर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। हकीकत यही है कि अगर 10 जून को ही सख्त कार्रवाई हो जाती तो शायद यह बड़ी घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed