फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Couple injured when e-rickshaw overturns, daughter crushed to death

Hardoi News: ई-रिक्शा पलटने से दंपती घायल, बेटी की दबकर मौत

Tue, 23 Apr 2024 02:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 23 Apr 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Couple injured when e-rickshaw overturns, daughter crushed to death
हरियावां (हरदोई)। रिश्तेदारी में शादी में शामिल होकर बेटी के साथ जा रहे दंपती दुर्घटना का शिकार हो गए। हरियावां बस अड्डे से घर जाते समय ई-रिक्शा पलट गया। दंपती को मामूली चोटें आईं, लेकिन इनकी बेटी की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

हरियावां थाना क्षेत्र के जफरपुर निवासी राम सेवक अपनी पत्नी सदाप्यारी और बेटी पुष्पा (12) के साथ रविवार को बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हूंसेपुर में रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। सोमवार दोपहर वह बस से हरियावां में बसड्डे पर उतरे यहां से ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे।
विज्ञापन

हिंगुआपुर के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में रामसेवक और सदाप्यारी को हल्की चोटें आईं, लेकिन पुष्पा ई-रिक्शा के नीचे दब गई। राहगीरों की मदद से पुष्पा को ई-रिक्शा के नीचे से निकालकर हरियावां सीएचसी ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच पास कर चुकी थी। हरियावां थानाध्यक्ष भावना भारद्वाज ने बताया कि पिता की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अगर परिजन कोई तहरीर देंगे तो उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed