फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Country's first 13 round .32 bore pistol will explode on Diwali

Hardoi News: दिवाली पर होगा देश की पहली 13 राउंड .32 बोर पिस्टल का धमाका

Mon, 23 Oct 2023 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
Country's first 13 round .32 bore pistol will explode on Diwali
हरदोई। असलहों के शौकीनों के लिए वेब्ले एंड स्कॉट की ओर से बड़ी और अच्छी खबर है। वेब्ले एंड स्कॉट दिवाली पर भारत में 13 शॉट कार्टेज (राउंड) वाली पहली .32 बोर की पिस्टल लांच करने जा रहा है। पहले इसे अक्तूबर में लांच करने की तैयारी थी लेकिन कंपनी अब दिवाली पर नवंबर के पहले सप्ताह में इसे पेश करेगी। कंपनी के प्रबंधतंत्र ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

दिवाली पर पटाखा, राकेट, चर्खी से त्योहार मानने के साथ ही असलहों के शौकीनों के लिए यह दिवाली कुछ खास होने वाली है। वेब्ले एंड स्कॉट की संडीला औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित इकाई ने यहां पर शस्त्रों का उत्पादन शुरू कर दिया है। सात राउंड की .45 बोर की पिस्टल, .32 बोर की रिवाल्वर लांच करने के बाद अब असलहों के क्षेत्र में धूम मचाने की तैयारी की है। कंपनी भारत की पहली 13 राउंड वाली .32 बोर की पिस्टल लांच करने जा रही है।
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध वेब्ले एंड स्कॉट के शस्त्रों का निर्माण स्याल मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया व आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया जा रहा है। स्याल मैन्यूफैक्चरर्स के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि असलहों के शौकीनों में वेब्ले एंड स्कॉट के उत्पाद की जबरदस्त मांग है। नवंबर में दिवाली से पहले .32 बोर की 13 राउंड की पिस्टल लांच कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि देश के कई राज्यों के मास्टर गन हाउस ही इसकी बिक्री करेंगे। पिस्टल की नाल के साथ ही बाॅडी भी स्टील की होगी। इस पिस्टल की कुल लंबाई 173 मिली मीटर और वजन 810 ग्राम होगा। यह हैंडल विद केयर के रूप में तैयार कराई गई है। बताया कि इससे पहले सात राउंड की .45 बोर की पिस्टल लांच हो चुकी है। .32 बोर की तीन साइज में रिवाल्वर लांच हो चुकी है। इसमें दो इंच, तीन इंच व चार इंच साइज की नाल के विकल्प हैं।




कानपुर व लखनऊ के गन हाउस में कर सकेंगे दीदार
वर्ल्डफेम वेब्ले एंड स्कॉट की रिवाल्वर की अभी आर्डिनेंस स्माल फैक्ट्री कानपुर में जांच हो रही थी। अब टेस्टिंग के लिए फैक्ट्री परिसर में ही फायरिंग रेंज बनाई गई है। निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया लोगों में रिवाल्वर, पिस्टल देखने की उत्सुकता को देखते हुए इसे कानपुर व लखनऊ में ग्रुप के गन हाउस में रखवाया गया है। लोग इन जगहों पर भी पिस्टल का दीदार कर सकेंगे।




मिशन शक्ति का भी रखा गया है ख्याल

पिस्टल को बनाने में मिशन शक्ति का ख्याल भी रखा गया है। महिलाओं की आत्मरक्षा के लिए .32 बोर की अब तक सबसे हल्की 670 ग्राम की रिवाल्वर बनाई गई है। इसे महिलाएं भी आसानी से चला सकती हैं। पॉकेट व पर्स मॉडल रिवाल्वर को पानी में भी चलाया जा सकता है। .32 बोर की इस रिवाल्वर की कीमत 1.38 लाख रुपये है और जीएसटी ग्राहक को अलग से देना पड़ेगा है। जल्द ही एयरगन भी लांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed