फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Country will run with Ramraj, not with Leftism and Congressism: Bhupendra Chowdhary

वामपंथ और कांग्रेसवाद से नहीं, रामराज से चलेगा देश : भूपेंद्र चौधरी

Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Country will run with Ramraj, not with Leftism and Congressism: Bhupendra Chowdhary
सवायजपुर (हरदोई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर हरदोई लोकसभा क्षेत्र की जनसभा शुक्रवार को सवायजपुर कस्बे की फूलबगिया मैदान में हुई। जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि यह देश न तो वामपंथ से चलेगा और न कांग्रेसवाद से। देश समाजवाद से भी नहीं चलेगा। देश तो रामराज से चलेगा।
विज्ञापन

विपक्षी दलों की एकता पर उन्होंने कहा कि यह सब जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए है। उन्होंने कहा कि सूबे मेें 2017 से पहले सरकार में बैठे लोग दंगा कराते थे। योगी सरकार बनने के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विभाजन का कारण बने अनुच्छेद 370 को कश्मीर से हटा दिया गया।
विज्ञापन

जनसभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पहले जीडीपी के मामले में भारत दुनिया में 12वें स्थान पर था। नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद आज भारत पांचवें स्थान पर है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस के शासन काल में ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे देश आगे बढ़ता। जब विश्व के कई देशों को पोलियो की बीमारी से छुटकारा मिल रहा था, तब भारत में टीकाकरण शुरू हुआ। लेकिन, जब विश्व में कोरोना महामारी आई तो केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति के बल पर वैज्ञानिकों ने जल्द से जल्द टीके का इंतजाम किया और पूरी दुनिया को आपूर्ति की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनसंघ की स्थापना से लेकर अब तक जो कहा वह पूरा किया। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की अन्य उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा में परिवारवार हावी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की बदलौत भारत का सम्मान बढ़ा है। आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश इस समय माफिया मुक्त है। माफिया की जगह या तो जेल में है या फिर दूसरे लोक में। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मोदी और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। सांसद अशोक वाजपेयी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का जिक्र करते हुए विकास कार्यों की जानकारी दी।

पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों के लिए विकास का काम करते हैं, जबकि विपक्षी सिर्फ विरोध कर रहे हैं। उन्होंने पटना में हो रही बैठक में शामिल हुए विपक्षी दल के नेताओं को खलनायक कहा। सांसद जय प्रकाश रावत, मिश्रिख सांसद अशोक रावत, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ती भारद्वाज, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, मल्लावां विधायक आशीष सिंहआशू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित और संदीप सिंह, जिला महामंत्री अजीत सिंह बब्बन और अनुराग मिश्रा आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने आभार व्यक्त किया,जबकि संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed