फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Counseling begins for admission to D.El.Ed.

Hardoi News: डीएलएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू

Tue, 20 Jan 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Counseling begins for admission to D.El.Ed.
डीएलएड में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शुरू
विज्ञापन

- डायट में बनाए गए तीन काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) के लिए कट ऑफ मेरिट के साथ ही सीटों का आवंटन भी शुरू हो गया है। आवेदक की तरफ से शुल्क जमा कर संस्थान आवंटन कराने वाले आवेदकों की काउंसलिंग शुरू करा दी गई है। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में 200 सीटों के लिए आवेदकों की काउंसलिंग के लिए तीन काउंटर बनाए गए हैं। काउंटर पर ड्यूटी भी लगाई गई है।
डीएलएड में प्रवेश प्रक्रिया में कट ऑफ मेरिट जारी होने के बाद संस्थान में सीट आवंटन के लिए आवेदकों को 5,000 रुपये शुल्क जमा किए जाने की अनिवार्यता दी गई है। 5,000 रुपये जमा न किए जाने की दशा में संस्थान का आवंटन रद कर दिया जाएगा। आवेदकों ने जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान में आवंटित सीट को शुल्क जमा कर अपने पक्ष में आवंटित कराने में रुचि दिखाई है। जिले में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान सहित 30 शिक्षण संस्थानों में डीएलएड प्रशिक्षण की सुविधा है।
विज्ञापन

---
आवेदक काउंसलिंग के लिए यह अभिलेख साथ लाएं :
जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डीएलएड-2025 की काउंसलिंग शुरू करा दी गई है। बताया कि आवेदकों को प्रवेश के लिए डीएलएड रजिस्ट्रेशन पत्र, आवंटन प्रपत्र व सीट आवंटन के जमा किए गए 5,000 रुपये शुल्क की रसीद, प्राचार्य के पक्ष में 200 रुपये का बैंक ड्राफ्ट, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के प्रत्येक वर्ष के अंक पत्र, डिग्री व प्रमाण पत्र की मूल प्रति, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विशेष आरक्षण का प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस वर्ग का प्रमाण पत्र, राजपत्रित अधिकारी की तरफ से जारी दो चरित्र प्रमाण पत्र, दस रुपये के स्टांप शपथ पत्र, आवेदन पत्र में लगाया गया पहचान पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति और चार रंगीन फोटो और सभी मूल अभिलेख के लिए एक चैन कवर वाली फाइल लानी होगी। आवेदकों को सभी सभी अभिलेखों की दो सेट में स्वप्रमाणित फोटोकांपी साधारण फाइल कवर में लगाकर लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed