फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   corona

शहर के नौ वार्ड आज से होंगे सील, होगी थर्मल स्क्रीनिंग

Fri, 01 May 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
corona
फोटो-28-सुभाष नगर में बैरीकेडिंग के दौरान मौजूद ईओ रविशंकर शुक्ला। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। दो से 10 मई तक होने वाली पूर्ण बंदी के क्रम में आज से शहर के नौ वार्ड सील हो जाएंगे। इस दौरान बैंक, राशन, दवा की दुकानें व पेट्रोल पंप भी बंद रहेंगे। वार्डों में थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को नगर पालिका व पुलिस की देखरेख में गलियों को सील करने के लिए बैरिकेडिंग का कार्य दिन भर चला वहीं स्वास्थ्य विभाग भी टीमों के गठन में जुटा रहा।
विज्ञापन

जिला कोरोना फ्री घोषित हो चुका है लेकिन प्रशासन फिर भी पूरी सतर्कता बरत रहा है। प्रयास है कि कोई नया केस सामने न आया। इसी क्रम में कई कस्बों में थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। अब बारी शहर की है। नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव व ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला ने शहर को तीन चरणों में बांट थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन का कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

ईओ नगर पालिका रविशंकर शुक्ला का कहना है कि शहर में सैनिटाइजेशन गलियों में और घर-घर कराया जाएगा। इसको लेकर मोहल्लेवार टीमें भेजीं जाएंगी। गलियों में बैरिकेडिंग के लिए शहर कोतवाली पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक गली के बाहर पुलिस भी तैनात रहेगी। सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने शहरवासियों से अपील की है कि अपने वार्ड में होने वाली थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारियों की मानें तो प्रथम चरण में शामिल वार्डों में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए सुबह आठ बजे से ही टीमें पहुंचने लगेंगी। टीमें दोपहर तीन बजे तक स्क्रीनिंग करेंगी।
थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान कृष्ण नगरिया व राम नगरिया मोहल्ले में शनिवार को चिकित्सकों, पुलिस कर्मियों व सफाई कर्मियों पर मोहल्लेवासियों द्वारा पुष्प वर्षा की जाएगी।

घर-घर पहुंचने वाली टीमें सबसे पहले घर के सारे सदस्यों के नाम नोट करेंगी। किसी की तबीयत तो नहीं खराब व कोई बाहर से तो नहीं आया आदि जानकारियां रजिस्टर पर नोट करेंगी। इसके बाद सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी।

फोटो-29-पिहानी चुंगी पर फिर दुरुस्त कराई गई बैरीकेडिंग। संवाद

फोटो-29-पिहानी चुंगी पर फिर दुरुस्त कराई गई बैरीकेडिंग। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed