{"_id":"5e8f48028ebc3e7697289a7d","slug":"corona-hardoi-news-knp554454227","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 दिन पूरे होने पर 46 की क्वारंटीन सेंटर्स से छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 दिन पूरे होने पर 46 की क्वारंटीन सेंटर्स से छुट्टी
विज्ञापन
फोटो-9-सिनेमा चौराहे पर कार सवार से पूछताछ करते एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ सिटी विजय राना। संवाद
- फोटो : HARDOI
पिहानी। बाहर से आने के बाद पांच क्वारंटीन सेंटरों में रखे गए 46 लोगों की 14 दिन की अवधि पूरी होने पर गुरुवार को दोबारा जांच की गई। सभी के स्वस्थ मिलने पर उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई। कस्बे में सील किए गए इलाके में घरों के सर्वे का काम छठे दिन भी जारी रहा। स्वास्थ्य टीमों ने घर-घर जाकर जानकारियां जुटाईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। सिर्फ एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
जमात से लौटे एक युवक के कोरोना से संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे लोहानी इलाके को सील करा दिया है। मोहल्ले को सैनिटाइज कराने के साथ ही टीमों का गठन कर घर-घर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 18 टीमें गुरुवार को छठें दिन भी घर-घर जाकर स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाती रहीं।
सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि अधिकांश परिवारों को कवर किया जा चुका है। बाहर से आए ऐसे लोगों की भी लगातार जांच की जा रही है, जिन्हें क्वारंटीन किया गया है। टीमों ने पंडरवा किला के पंचायत घर, सिमौर में राणा वेणी माधव डिग्री कॉलेज, बेला कपूरपुर में प्राथमिक विद्यालय, हरिहरपुर में प्राथमिक विद्यालय महमूदपुर भगत व बिजगवां में फिरंगी सिंह स्कूल में स्थापित किए गए क्वारंटीन सेंटर्स में रखे गए लोगों की जांच की।
विज्ञापन
सिमौर में चौदह दिन की अवधि पूर्ण कर चुके चार, हरिहरपुर में क्वारंटीन सभी 19, पंडरवा किला से 69 में 23 लोगों का स्वास्थ्य दुरुस्त मिलने पर घर भेज दिया गया। कोतवाल सूर्य प्रकाश शुक्ला ने बताया कि क्वारंटीन सेंटर्स की निगरानी की जा रही है।