फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Contract worker dies of electrocution due to negligence during shutdown

Hardoi News: शटडाउन में लापरवाही से संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत

Thu, 15 Aug 2024 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Contract worker dies of electrocution due to negligence during shutdown
शाहाबाद। शट डाउन में लापरवाही के चलते करंट लगने से खंभे से नीचे गिरे संविदा कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला मौलागंज निवासी निहाल (20) इस्लामगंज विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर पेट्रोल मैन था। बुधवार की शाम को अल्हापुर फीडर के अंतर्गत स्टेशन रोड पर लाइन में आए फाल्ट को खंभे पर चढ़कर सही कर रहा था। इससे पहले उसने शटडाउन लिया था। इसी बीच करंट लगने से वह नीचे गिर गया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता अच्छन भी संविदा पर लाइनमैन हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइन ठीक करने के दौरान अचानक लाइट चालू कर दी गई। इसके कारण घटना हुई है। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड शाहाबाद रमेश कुमार यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच में शटडाउन में लापरवाही की बात सामने आई है। उपखंड अधिकारी को जांच सौंपी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार मुआवजा मृतक के परिजनों को दिलाया जाएगा।



करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर निवासी श्रीकृष्ण (70) खेती करते थे। बुधवार शाम अपने मकान पर रखे फर्राटा पंखे को अपनी तरफ घुमा रहे थे। इसी दौरान करंट लग गया। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी और तीन पुत्र हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed