{"_id":"68ac9ec327e7ca1ae30211e1","slug":"congressmen-took-to-the-streets-to-protest-against-the-shortage-of-urea-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136352-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: यूरिया की किल्लत के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: यूरिया की किल्लत के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हल्ला बोल प्रदर्शन किया। सिनेमा चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूरिया की किल्लत को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भी नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को सौंपा।
कांग्रेस कार्यकर्ता सोमवार को नघेटा रोड स्थित पार्टी के कार्यालय राजीव भवन में एकत्र हुए। किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव आनंद पाल सिंह और कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय के संयुक्त नेतृत्व में यहां से कार्यकर्ता शहर के मेडिकल कॉलेज होते हुए सिनेमा चौराहे पहुंचे। यहां मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान आनंदपाल सिंह ने कहा कि सहकारी समितियों के सभापति भाजपा के कार्यकर्ता हैं।
आरोप लगाया कि अगर यूरिया की कालाबाजारी हो रही है तो उसके लिए यही लोग जिम्मेदार हैं। किसानों का मानसिक और शारीरिक शोषण किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने कहा कि फसल के लिए किसानों को यूरिया की जरूरत है। किसानों को कभी खाद के लिए लाइन में लगना पड़ती है तो कभी छुट्टा मवेशियों से फसल बचाने को रतजगा करना पड़ता है।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष अनुपम दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार और कुं. मिथलेश सिंह चौहान ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जिला महामंत्री अमलेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र विक्रम सिंह, पीपी वर्मा, आफताब हैदर आदि मौजूद रहे।