फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congressmen demonstrated against price rise

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Congressmen demonstrated against price rise

महंगाई के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार को भर्त्सना करते हुए कांग्रेसी पदाधिकारियों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर आम जनता को बढ़ती महंगाई से राहत दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन


कलेक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा. लालती देवीे ने कहा कि बढ़ती कमर तोड़ महंगाई, जीवनोपयोगी वस्तुओं की कीमतों में बेतहासा वृद्धि, किसानों को सूखा राहत राशि केंद्र सरकार के उपलब्ध न कराए जाने एवं प्रदेश सरकार द्वारा कांग्रेस विधायक अजय राय की गिरफ्तारी से देश भर के कांग्रेसी आक्रोशित हैं।
विज्ञापन


प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश सचिव सैफ अली नकवी व शबनम पांडे ने कहा कि इस सरकार में आम जनता का जीना दुश्वार हो गया है। दाल, तेल, प्याज, टमाटर, दवाइयों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार महंगाई को रोकने में पूर्ण रूप से असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल बर्बाद होने पर पर्याप्त मुआवजा न मिलने से किसान व मजदूर आत्महत्या करने को विवश हैं। जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान व प्रवक्ता डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर समाजवादी पार्टी सरकार ने कांग्रेस विधायक अजय राय को गिरफ्तार किया।


उन पर रासुका जैसी कार्रवाई करना निंदनीय है। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कांग्रेस विधायक अजय राय को बिना शर्त रिहा करने, किसानों को उनका मुआवजा दिलाए जाने एवं महंगाई पर अंकुश लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर विक्रम पांडे, शशि भूषण शुक्ल, गुफरान कौसर, अमीर हसन, राम गोपाल वर्मा, डा. श्याम प्रकाश शुक्ल, डा. सुहैल खां, सरोज सिंह, हरिओम त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed