फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Congress took a dig at the BJP and SP Nasimuddin

नसीमुद्दीन ने भाजपा और सपा- कांग्रेस गठबंधन पर साधा निशाना

Tue, 07 Feb 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 07 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
Congress took a dig at the BJP and SP Nasimuddin
पिहानी में जनसभा को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी। - फोटो : अमर उजाला

पिहानी। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व विधान परिषद में नेता विरोधी दल नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सोमवार को जनसभा कर मुस्लिमों पर डोरे डाले। भाषण के दौरान उन्होंने भाजपा एवं सपा- कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधा। कहा कि नोटबंदी के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी वादाखिलाफी से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश की है।

विज्ञापन


हामिद अली इंटर कालेज मैदान पर आयोजित जनसभा में तय समय से तकरीबन एक घंटे की देरी से पहुंचे बसपा के स्टार प्रचारक नसीमुद्दीन ने ‘अज़ान’ होने पर भाषण रोक दिया। तकरीर में स्थानीय मुद्दों से दूरी रखते हुए उन्होंने दादरी, सीओ हत्याकांड, मुजफ्फरनगर की याद दिलाते हुए मुस्लिमों से सपा- कांग्रेस के बहकावे में न आने की अपील की। सपा- कांग्रेस पर देश को बर्बाद कर देने का आरोप लगाया।  उन्होंने गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मीना वर्मा और शाहाबाद से प्रत्याशी आसिफ खां बब्बू के लिए जनता से वोट मांगे। जनसभा को प्रत्याशी शाहाबाद आसिफ खां बब्बू, गोपामऊ प्रत्याशी मीना वर्मा, इंतजार आबिदी, हाफिज अब्दुल अहद, दीन दयाल वर्मा, प्रदीप राजवंशी, शोजब जैदी आदि ने भी संबोधित किया। संचालन नेकपाल भारती ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed