{"_id":"65204a29a61d7bfd5c01a5cb","slug":"congress-says-central-government-should-stop-harassing-journalists-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-4694-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करे केंद्र सरकार : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों का उत्पीड़न बंद करे केंद्र सरकार : कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर से पत्रकारों पर की जा रही उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि इस तरह की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
नगर मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी को दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि सरकार सच्ची पत्रकारिता के सवालों से घबराई हुई है। लोकतंत्र के रक्षक पत्रकारों की आवाज पुलिस के जरिए सरकार दबा रही है। उन्होंने कहा कि अगर मीडिया का कोई व्यक्ति केंद्र सरकार की नाकामियों की ओर जनता का ध्यान खींचता है तो सरकारी एजेंसियों के माध्यम से उसे परेशान किया जाता है।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ कहा जाता है, लेकिन केंद्र सरकार के इशारे पर पत्रकारों का उत्पीड़न हो रहा है। ज्ञापन दिए जाने के दौरान जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी, शशिबाला वर्मा, जिला महासचिव सुरेंद्र पाल सिंह, राजेश पांडेय, जिला सचिव इस्लाम गाजी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव आदि मौजूद रहे।