{"_id":"580282c64f1c1b6e52292e7a","slug":"congress-government-in-up-rahul-sandesh-yatra-will-build","type":"story","status":"publish","title_hn":" राहुल संदेश यात्रा बनवाएगी यूपी में कांग्रेस सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल संदेश यात्रा बनवाएगी यूपी में कांग्रेस सरकार
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 16 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
राजीव भवन में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेश सेलवाल व प्रांतीय प्रभारी लखनऊ मंडल डॉ. लालती देवी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव नरेश सेलवाल ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा ही उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। देश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। उन्होंने शनिवार को यहां राहुल संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों के दुख दर्द में सदैव खड़ी रही है। आज भी किसानों की लड़ाई सड़क से संसद तक कांग्रेस ही लड़ रही है। प्रांतीय प्रभारी डॉ. लालती देवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदलाव चाहता है यह बदलाव सिर्फ कांग्रेस ही दे सकती है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का विकास 27 सालों से हाशिए पर पहुंच गया है। सिर्फ अराजकता, गुंडागर्दी , अवैध धंधे, धवस्त कानून, बलात्कार, लूट खसोट का बोलबाला है। कांग्रेस ही उत्तर प्रदेश को अब बचा सकती है।
विज्ञापन
संदेश यात्रा को रवाना करने से पूर्व उन्होंने बैठक भी की। संदेश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल, प्रवक्ता डॉ. राजीव कुमार लोध, सुख सागर मिश्र, ओमेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।