फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Computer remains at home and in Panchayat Secretariat, found outside

Hardoi News: कंप्यूटर घर पर और पंचायत सचिवालय में रहता मिलता बाहरी

Sat, 28 Sep 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Computer remains at home and in Panchayat Secretariat, found outside
हरदोई। गांवों में पंचायत सचिवालय और कार्यालय की स्थापना को ग्राम पंचायत के जिम्मेदार ही गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ग्राम पंचायत भवन में संचालित होने वाले कार्यालयों को भी सही प्रकार से स्थापित नहीं कर पा रहे हैं। कंप्यूटर सिस्टम जिम्मेदारों के घरों पर रखे हुए हैं और पंचायत भवन में बाहरी लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकता में से एक ग्राम पंचायत सचिवालय और कार्यालय की स्थापना मनमानी का शिकार हो रही है। विकास खंड सांडी की ग्राम पंचायत बरंडारी में ग्राम पंचायत सचिवालय और कार्यालय सही प्रकार से स्थापित नहीं कराया गया है। कार्यालय में कंप्यूटर आदि भी नहीं लगे हैं। सचिवालय कार्यालय में बाहरी व्यक्ति रह रहा है। यहां पर काॅमन सर्विस सेंटर भवन भी पूरा नहीं बन पाया है। पंचायत भवन का उपयोग न होने से परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई हैं और गंदगी भी फैली है।
विज्ञापन

पंचायत सचिवालय और कार्यालय स्थापित न होने से ग्रामीणों को शासन की ऑनलाइन सेवाओं और सुविधाओं का लाभ भी गांव में नहीं मिल पा रहा है। इससे पंचायत सचिवालय की स्थापना का उद्देश्य भी पूरा नहीं हो रहा है, जबकि ग्राम पंचायत को प्राप्त राज्य और केंद्रीय वित्त आयोग की मद की राशि के भुगतान के लिए पंचायत सचिवालय से ही ई-ग्राम स्वराज पर भुगतान किए जाने की अनिवार्यता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांडी की ग्राम पंचायत बरंडारी का पंचायत सचिवालय और कार्यालय बेहद खराब हालत में है। कंप्यूटर सिस्टम आदि भी निरीक्षण के समय कार्यालय में नहीं मिले थे। पंचायत सचिवालय में बाहरी व्यक्ति रहता मिला था। प्रधान और पंचायत सचिव कोई जवाब नहीं दे पाए। सफाई कर्मी के काम न करने पर एडीओ से कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तलब की जाएगी। पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर साक्ष्य सहित जवाब मांगे गए हैं।
-विनय कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed