{"_id":"67d70837678adfb21d010e4d","slug":"computer-operator-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-vehicle-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-128276-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। जनसेवा केंद्र के बाइक सवार कंप्यूटर ऑपरेटर को कटरा बिल्हौर मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल कंप्यूटर ऑपरेटर काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसोहिया निवासी रोहित सिंह (23) गांव के ही एक जनसेवा केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर था। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बांसी गांव में तीन दिन पहले हुए मारपीट के मामले में सुलह समझौता कराकर वह हरपालपुर से रविवार को वापस अपने गांव जा रहा था। बिल्हौर कटरा मार्ग पर हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के बद्रीपुरवा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर के बल गिरने पर उसे गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मां मुन्नी देवी और चार भाई-बहन हैं। कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।