फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Complete the goals of 60 Days Challenge campaign by 12th November

Hardoi News: 60 डेज चैलेंज अभियान के लक्ष्य 12 नवंबर तक पूरे करें

Sat, 16 Sep 2023 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Complete the goals of 60 Days Challenge campaign by 12th November
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों को व्यवस्थित बनाने के लिए 60 दिन का समय दिया गया है। शासन ने इसे 60 डेज चैलेंज नाम दिया है। व्यवस्था के पालन की जिम्मेदारी डीएम ने सभी अधिकारियों को सौंपी है।


डीएम का काम देख रही सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने बताया कि शासन की ओर से दीवाली तक 60 डेज चैलेंज अभियान में सभी कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों की बीडिंग व रंगाई-पुताई कराकर अभिलेखों का रख-रखाव सुव्यवस्थित कराकर अनुपालन से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि सभी अधिकारियों व कार्यालध्यक्षों को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि शासन की व्यवस्थानुसार कार्यालयों में साफ-सफाई व रंगाई-पुताई कराई जाए। टूटे व क्षतिग्रस्त फर्नीचर, आलमारियों आदि की मरम्मत व अभिलेखों की वीडिंग करा ली जाए। सभी अभिलेख अद्यावधिक करा लिए जाएं, कार्यालयों में रजिस्टर ऑफ रजिस्टर व रजिस्टर ऑफ फाइल, गार्ड फाइल अद्यावधिक कर ली जाएं। निष्प्रयोज्य सामग्री का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। रिकार्ड रूम व स्टोर रूम को व्यवस्थित करने पर विशेष ध्यान दिया जाए। अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम की पट्टिका अनिवार्य रूप से मेल पर लगवाई जाएं। बताया कि सभी कार्यालयाध्क्ष इस आशय का प्रमाण पत्र दीपावली से पहले 12 नवंबर को प्राप्त कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed