{"_id":"00231efd8b064670d8565428c1475d03","slug":"compensation-will-bku-hunger-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे को भाकियू करेगी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे को भाकियू करेगी भूख हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 24 Apr 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के बाद चौपट हुई फसल का
विज्ञापन
किसानों को यदि सही व समय से मुआवजा न मिला तो भाकियू अराजनैतिक शीघ्र ही
भूख हड़ताल करने को बाध्य होगी। इस संबंध में एक ज्ञापन भी भाकियू ने
जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भाकियू अराजनैतिक के धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य ने कहा कि बारिश के बाद खराब हुई फसल का सही सर्वे तथा उचित मुआवजा न मिला तो किसान यूनियन धरना प्रदर्शन के साथ भूख हड़ताल पर बैठेगी।
उन्होंने कहा कि विकास खंड पिहानी में ग्राम सभा उमरसेड़ा मजरा सरवदा में पेयजल के लिए हैंडपंप खराब पड़े हैं। उन्हें शीघ्र रिबोर कराया जाए और सही सर्वे कराकर पात्र लोगों को आवास दिलाए जाए। उन्होंने कहा कि विकास खंड हरियावां में ग्राम सभा लेहना मजरा सवरदा में पेयजल के लिए आठ हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिनको सही कराए जाए।
उन्होंने प्राथमिक विद्यालय तक जाने के लिए खराब पड़े रास्ते को सही कराए जाने की मांग की। इस दौरान किसानों ने जोरदार नारेबाजी की और जिलाधिकारी रमेश मिश्र को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई कराने की मांग की।
दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा जिले की सभी नहरों व रजबहों मेें पानी छोड़ने की मांग भी शामिल है। इस मौके पर सुमिरता, रामखेलावन, हरिपाल सिंह, बहादुर, गंगा सिंह, रामावतार और अशोक राठौर आदि लोग मौजूद थे।