{"_id":"601c31c08ebc3ebb8e3d40e0","slug":"committee-of-advocates-association-elected-unopposed-hardoi-news-knp609900290","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संघ की पूरी कमेटी निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संघ की पूरी कमेटी निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ के निर्वाचित पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। तहसील के अधिवक्ता संघ के चुनाव में प्रक्रिया के तहत गुरुवार सुबह नामांकन पत्रों की जांच की गई। सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। दोपहर के बाद नाम वापसी के दौरान अध्यक्ष पद के दो दावेदारों में से एक दावेदार इकबाल सिंह ने अपना दावा वापस ले लिया। इसके बाद अध्यक्ष वरुणेश चंद्र मिश्रा समेत अन्य सभी पदों पर एकल नामांकन शेष रहने के चलते पूरी कमेटी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
चुनाव अधिकारी रामसनेही मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अधिवक्ता वरुणेश चंद्र मिश्रा व इकबाल सिंह ने नामांकन कराया था। अन्य पदों पर एकल नामांकन दाखिल हुए थे। गुरुवार को जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाए गए।
दोपहर में नाम वापसी प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान अध्यक्ष पद से इकबाल सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। इकबाल सिंह द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद अध्यक्ष पद पर सिर्फ वरुणेश चंद्र मिश्रा का दावा शेष बचा। चुनाव अधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष समेत सभी पदों पर एकल नामांकन होने के चलते वरुणेश चंद्र मिश्रा को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गंगाराम सत्यार्थी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विमल पांडे व अमित मिश्रा, महामंत्री पद पर बलराम दीक्षित, संयुक्त मंत्री पद पर तारिक हुसैन व संजेश कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर गिरींद्र प्रकाश मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य पद पर चंद्रपाल सिंह, संतोष कुमार वर्मा, हाकिम लाल व कनिष्ठ सदस्य पद पर आशुतोष दीक्षित, अनिल कुमार शुक्ला एवं सरोज कुमार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। कमेटी के निर्विरोध निर्वाचित होने पर साथी अधिवक्ताओं ने पदाधिकारियों को बधाई दी।