फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CM office seeks report on irregular payment of Rs 7.66 lakh

Hardoi News: सीएम कार्यालय ने 7.66 लाख के अनियमित भुगतान पर मांगी आख्या

Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
CM office seeks report on irregular payment of Rs 7.66 lakh
हरदोई। मनरेगा से 7.66 लाख के भुगतान और अभिलेख न मिलने के मामले को मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव ने डीएम को पत्र जारी कर पूरे प्रकरण पर आख्या मांगी है।
विज्ञापन


गांव के विकास, निर्माण व भुगतान में गड़बड़ी हो रही है। वर्ष 2022-23 में मनरेगा मद से कराए काम व भुगतान के सोशल ऑडिट में विकास खंड कछौना के लोनहरा में 7.66 लाख रुपये की गड़बड़ी सामने आई। अमर उजाला ने 15 अक्तूबर के अंक में इस मामले को उठाते हुए खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

खबर का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया और संयुक्त सचिव अजय कुमार ओझा ने पत्र जारी कर प्रकरण की जांच कराते हुए आख्या प्राप्त कराने को कहा है। लोनहरा में कंथा और पूरा गांव में आंगनबाड़़ी केंद्र के निर्माण के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से 7.66 लाख का भुगतान निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालू वित्तीय वर्ष में सोशल ऑडिट के समय ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कछौना क्षेत्र के अवर अभियंता ने टीम को अभिलेख नहीं प्राप्त कराए थे। 7,66,584 रुपये की अनियमितता पर डीएम ने सीएम कार्यालय के पत्र पर श्रम रोजगार उपायुक्त से पूरी आख्या तलब की है। आख्या प्राप्त होते ही इसे भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed