फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CM Dashboard district ranked second in the state and first in the division

Hardoi News: सीएम डैशबोर्ड जनपद प्रदेश में दूसरे और मंडल में पहले स्थान पर

Wed, 10 Dec 2025 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
CM Dashboard district ranked second in the state and first in the division
हरदोई। सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व और विकास कार्यों की रैंक बुधवार को शासन ने जारी कर दी है। सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले में बड़ी उछाल मारी है। प्रदेश में जिले को दूसरा और मंडल में पहला स्थान मिला है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों से कहा है कि वह विकास और राजस्व कार्यों में पूरी ईमानदारी से काम करें, ताकि जनपद की रैंक अच्छी रहे और लोगों को काम होने से सुविधा और सहूलियत मिलती रहे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से नवंबर माह में कराए गए कार्यों के आधार पर सीएम डैशबोर्ड की रैंक जारी की गई है। जिसमें जनपद ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बताया कि वहीं मंडल में जिला अव्वल स्थान पर आया है। जनपद को 10 में से 9.23 अंक मिले हैं, जो 92.30 प्रतिशत हैं। मंडल के अन्य जनपदों में लखीमपुर खीरी को दूसरा, रायबरेली को तीसरा, सीतापुर को चौथा, उन्नाव के पांचवां और लखनऊ को छठा स्थान मिला है।
विज्ञापन

बताया जनपर में विकास कार्यों में 61 विभागों व योजनाओं को ए श्रेणी, 12 को बी, तीन को सी और एक को डी श्रेणी मिली है। वहीं राजस्व कार्यों में 25 में ए, आठ में बी, तीन में सी और एक में डी श्रेणी में आई है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. रामप्रकाश ने बताया कि डीएम और सीडीओ सान्या छाबड़ा की सतत निगरानी और मेहनत से जनपद को प्रदेश में द्वितीय स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed