फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Clear the way to demonstrate to taxing Pihani

नुमाइश से पिहानी चुंगी तक का रास्ता हुआ साफ

Fri, 24 Apr 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 24 Apr 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
Clear the way to demonstrate to taxing Pihani

शहर में तीसरे दिन सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को

विज्ञापन
सड़क किनारे से हटाया गया और स्थायी अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाया गया। गुरुवार को नुमाइश चौराहे से पिहानी चुंगी तक अतिक्रमण साफ कराया गया, ताकि शहरवासियों को जाम से निजात मिल सके।

एसपी उमेश सिंह ने निर्देश पर यातायात व्यवस्था को सुचारु चलाने को शहर में चौराहाें और सड़क पर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे के नेतृत्व में नुमाइश चौराहे से पिहानी चुंगी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को हटाया गया और चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान अतिक्रमण दस्ते को आते देख व्यापारियों में अफरा तफरी मच गई और वह स्वयं ही बाहर रखा सामान उठा ले गए। वहीं पटरी पर रखे खोखों को भी हटा दिया गया।

कई दुकानों के बाहर लगे टीन शेड तोडे़ गए। कई अवैध गुमटियोें को रास्ते से हटाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान स्थायी अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला गया। एएसपी दुबे ने कहा कि सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें और सभी व्यापारी शहर के यातायात को सुचारु चलने में सहयोग करे। अपनी दुकान का सामान दुकान के अंदर ही रखे।

कहा कि अगर दुकान के बाहर अतिक्रमण मिलता है तो सामान जब्त कर लिया जाएगा, साथ ही जुर्माना के साथ विधिक कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को नुमाइश चौराहे से बिलग्राम चुंगी के बीच अतिक्रमण हटाया जाएगा। सभी दुकानदार स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा ले।

अतिक्रमण अभियान के दौरान सीटी मजिस्ट्रेट लक्ष्मी शंकर सिंह, शहर कोतवाल नागेश मिश्र, देहात कोतवाल परशुराम सिंह, एलआईयू प्रभारी हारून रशीद, दारोगा राजीव सिंह और पालिका कर्मी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed