{"_id":"6ab6b3d8e94886d2b40d58d6","slug":"class-10-student-cornered-and-beaten-up-over-a-dispute-regarding-coaching-fees-hardoi-news-c-213-1-hra1004-157328-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोचिंग फीस के विवाद में 10वीं के छात्र को घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोचिंग फीस के विवाद में 10वीं के छात्र को घेरकर पीटा
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र में कोचिंग की फीस को लेकर हुए विवाद में एक छात्र को उसके ही साथी ने 15 से 20 युवकों संग घेरकर पीट दिया। आरोपी ने मारपीट का एक वीडियो बनाकर छात्र को भेजा और शिकायत न करने की धमकी दी। पीड़ित छात्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है।
शहर के आशानगर निवासी छात्र मयंक शुक्ला ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया। बताया कि करीब 15 दिन पहले वह अपने एक साथी के साथ धर्मशाला रोड स्थित कोचिंग सेंटर में गणित और साइंस की पढ़ाई के लिए गया था। कोचिंग फीस को लेकर उन दोनों के बीच सहमति नहीं बनी। मयंक ने बताया कि 1500 रुपये में पूरी फीस तय कर कोचिंग शुरू की जबकि उसके साथी ने 300 रुपये कम देकर केवल नया सिलेबस पढ़ना शुरू किया। इसी बात को लेकर आरोपी उससे रंजिश रखने लगा।
बीते 23 सितंबर की शाम कोचिंग छूटने के बाद आरोपी ने उसे डीएम चौराहे के पास पीडब्ल्यूडी मैदान बुलाया। वहां पहुंचते ही पहले से मौजूद 15-20 युवकों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपी उसे बाइक से घर छोड़ गया। रात करीब 8:30 बजे उसके मोबाइल पर मारपीट का वीडियो भेजा और किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शिकायती पत्र और वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।