{"_id":"69d14d57fb6a323e260a59f6","slug":"claiming-that-all-schools-have-electricity-no-electricity-reached-these-schools-hardoi-news-c-213-1-hra1001-147491-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दावा सभी में बिजली होने का, इन विद्यालयों में नहीं पहुंचा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दावा सभी में बिजली होने का, इन विद्यालयों में नहीं पहुंचा करंट
विज्ञापन
फोटो 22: उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलिया। संवाद
हरदोई। सभी परिषदीय विद्यालयों में बिजली होने का दावा किया जा रहा है। इन दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। तीन प्राथमिक और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में अब तक बिजली कनेक्शन नहीं हो पाए हैं। इससे बच्चों और शिक्षकों को गर्मी में पंखे की हवा तक नसीब नहीं हो रही है।
परिषदीय स्कूलों को मॉडल बनाने के साथ ही शत-प्रतिशत स्कूलों का विद्युतीकरण भी सरकार की तरफ से कराने की व्यवस्था दी गई। इसके लिए अभियान चलाकर बिजली कनेक्शन कराए भी गए हैं। परिषदीय स्कूलों में से विकास खंड सुरसा के उच्च प्राथमिक विद्यालय ढोलिया, प्राथमिक विद्यालय शेखवापुर और भकुराई व विकास खंड हरियावां के प्राथमिक विद्यालय बोझवा कुरसेली में भी कनेक्शन कराने के लिए आवेदन किए गए। उप्र पावर कॉरपोरेशन के झटपट पोर्टल के माध्यम से बिजली कनेक्शन के लिए स्कूलों की तरफ से निर्धारित शुल्क भी जमा कर दिया गया है लेकिन कनेक्शन अभी तक नहीं हो पाए हैं।
खास बात यह है कि पावर कॉरपोरेशन ने कनेक्शन दिए जाने पर ध्यान नहीं दिया। बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्युतीकरण की कागजी औपचारिकता पूरी कर केवल रुपये जमा होने को ही कनेक्शन मान लिया। ऐसे में अन्य सभी विद्यालयों के साथ ही इन विद्यालयों के विद्युतीकरण की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विकास खंड सुरसा के ढोलिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान में नवीन शैक्षिक सत्र के 116 बच्चों का नामांकन किया गया। पहले से पढ़ रहे बच्चों को मिलाकर संख्या 200 पार हो जाती है। यहां पर बिजली कनेक्शन के लिए सभी औपचारिकता पूरी होने के बाद भी अभी तक कनेक्शन नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे में यहां पर नवीन शैक्षिक सत्र में बच्चों और शिक्षकों को गर्मियों में समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
सुरसा के ही प्राथमिक विद्यालय शेखवापुर में नवीन शैक्षिक सत्र में 50 बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है। यहां पर भी पावर कॉरपोरेशन के झटपट पोर्टल पर सभी औपचारिकता पूरी किए जाने के बाद रुपये भी जमा किए जा चुके हैं लेकिन बिजली कनेक्शन का अतापता नहीं है।
ब्लॉक सुरसा के ही प्राथमिक विद्यालय भकुराई में 29 बच्चों का नामांकन किया गया है। विद्यालय में कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर उप्र पावर कॉरपोरेशन लि. में रुपये जमा किए जा चुके हैं। फीडर और लाइन होने के बाद भी अभी तक कनेक्शन नहीं हो सका है।
ब्लॉक हरियावां के प्राथमिक विद्यालय बोझवा कुरसेली में भी बिजली कनेक्शन नहीं हो पाया है। विद्यालय में कनेक्शन के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन और उप्र पावर कॉरपोरेशन लि. की तरफ से दिए गए एस्टीमेट के मुताबिक रुपये भी जमा कराए जा चुके हैं। स्कूल तक अभी भी करंट नहीं पहुंच पाया है।
-- -- -- -- -
ऐसा है तो बड़ी चूक है, स्थलीय सत्यापन कराएंगे
परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन न होने की जानकारी नहीं है। आपके माध्यम से जानकारी मिल रही है। विभाग की तरफ से भुगतान कर दिया जाना और स्कूल में कनेक्शन न कराया जाना बड़ी चूक है। ऐसे स्कूलों का स्थलीय सत्यापन कराया जाएगा। बिजली कनेक्शन न होने से बच्चों और शिक्षकों को समस्याएं भी हो रही होंगी, बीईओ से भी रिपोर्ट ली जाएगी। कनेक्शन न होने के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। -डॉ. अजित सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी