{"_id":"6ab2b758bfc7cfe00a00141b","slug":"citys-power-supply-disrupted-due-to-the-shifting-of-electric-poles-and-lines-hardoi-news-c-213-1-hra1021-157142-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बिजली के खंभे और लाइनें शिफ्ट करने के कारण गुल हुई शहर की बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बिजली के खंभे और लाइनें शिफ्ट करने के कारण गुल हुई शहर की बत्ती
विज्ञापन
हरदोई। शहर में सड़क चौड़ीकरण के चलते मंगलवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई। सड़कों के किनारे लगे बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और हाईटेंशन लाइनों को शिफ्ट करने के काम के कारण शहर के बड़े हिस्से की बत्ती घंटों तक गुल रही। बिजली कटौती के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों को दैनिक कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से लखनऊ मार्ग को चौड़ा करने का काम चल रहा है। सड़क के दायरे में आ रहे बिजली के खंभों को हटाने और नई लाइन बिछाने के लिए विद्युत उपकेंद्र मन्नापुरवा का टाउन द्वितीय फीडर सुबह 10 बजे से बंद कर दिया गया। बिजली न होने के कारण सुबह के समय पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही जिससे गृहणियों और कामकाजी लोगों को खासा परेशान होना पड़ा।
कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक परिसरों में जनरेटर का सहारा लेना पड़ा। वहीं कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर पर जिंदपीर चौराहे के पास ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण एक घंटे तक बंद रहा। ट्रांसफार्मर के स्थान पर मोबाइल ट्रॉली लगाई गई। इसके बाद आपूर्ति शुरू हो सकी। अधिशासी अधिकारी प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली लाइन पर काम चल रहा है। इसलिए आपूर्ति बंद करनी पड़ रही है।