{"_id":"5ee506348ebc3e42c8355629","slug":"churahe-se-hataya-gaya-atikraman-hardoi-news-knp5653724149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के इशारे पर शहर में अतिक्रमण पर गरजा पालिका का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के इशारे पर शहर में अतिक्रमण पर गरजा पालिका का बुलडोजर
विज्ञापन
फोटो-3-लखनऊ चुंगी पर अतिक्रमण हटवाते जिलाधिकारी पुलकित खरे। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर में अतिक्रमण के कारण लगातार बढ़ रही जाम की समस्या पर प्रशासन भी गंभीर है। शनिवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे पुलिस और पालिका टीम के साथ निकले और चौराहों से अतिक्रमण हटवाया। डीएम के कड़े तेवर देख कई दुकानदारों ने खुद ही सामान समेट लिया। फुटपाथ तक निकले कई दुकानों के टिन शेड तोड़ दिए गए। अतिक्रमण करने वाले चार दुकानदारों को कोतवाली ले जाया गया।
शनिवार सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर जिलाधिकारी पुलकित खरे सोल्जर बोर्ड चौराहे पहुंचे। उनके वहां पहुंचने से पहले ही नगर पालिका टीम व पुलिस अधिकारी मुस्तैद थे। डीएम ने चौराहे से 50 मीटर दूरी तक अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ से कहा कि जहां अतिक्रमण हटवाया जा रहा, वहां दोबारा कब्जा मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने लखनऊ चुंगी पर अभियान का नेतृत्व भी किया। हनुमान मंदिर के पास लगने वाले फल ठेले वालों को कड़ी हिदायत दी कि फुटपाथ के पीछे रहें। धर्मशाला रोड की ओर दुकानों के आगे ठेले न लगाने की हिदायत दी। इस बीच दो पटरी दुकानदारों को जिलाधिकारी ने कोतवाली भेज दिया। इसके बाद वह लखनऊ चुंगी पहुंचे। वहां नाले पर पान की और अन्य दुकानों को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। कई दुकानदारों ने खुद दुकान समेट ली।
सीएसएन के गेट के सामने आटो मोबाइल, टायर आदि की दुकानों को भी हटवा दिया गया। डीएम ने दो दुकानदारों को कोतवाली ले जाने के निर्देश दिए। दुकानदारों से भी अपील की कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग करें। अतिक्रमण न होने दें। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव, सीओ सिटी विजय राना, ईओ रविशंकर शुक्ला, कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटने से चौड़ा होगा बड़ा चौराहा
ईओ रविशंकर शुक्ल ने बताया कि बड़े चौराहे के आसपास की दुकानों के पास अतिक्रमण साफ करवाया जाएगा। इसके बाद बड़े चौराहे से रामदत्त चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग को चौराहे पर थोड़ा चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा बड़ा चौराहा से मुन्ने मियां चौराहा, सिनेमा चौराहे से बड़ा चौराहा व बड़े चौराहे से नुमाइश चौराहे तक भी अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।
लखनऊ चुंगी से सोल्जर बोर्ड चौराहे तक हो सकता सुंदरीकरण
शहर के लखनऊ चुंगी से सोल्जर बोर्ड चौराहे तक के मार्ग को सुंदर बनाने की भी तैयारी है। जल्द ही इस संदर्भ में जिलाधिकारी, नगर पालिका ईओ व अन्य जिम्मेदारों के साथ बैठक भी करेंगे।

फोटो-4-लखनऊ चुंगी पर दुकान के आगे अतिक्रमण कर रही टीनशेड तोड़ती पालिका की जेसीवी। संवाद- फोटो : HARDOI

फोटो-6-लखनऊ चुंगी पर अतिक्रमण अभियान के दौरान पान की दुकान समेटता दुकानदार। संवाद- फोटो : HARDOI