फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Children from divorced and poor families are also included in the sponsorship scheme.

Hardoi News: तलाकशुदा और निर्धन परिवार के बच्चे भी स्पांसरशिप योजना में शामिल

Fri, 19 Jan 2024 01:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 19 Jan 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Children from divorced and poor families are also included in the sponsorship scheme.
हरदोई। निराश्रित हुए बच्चों के साथ ही निर्धन परिवार के बच्चों को स्पांसरशिप योजना में लाभान्वित किए जाने के लिए महिला कल्याण विभाग के साथ अन्य विभागों को जोड़ा गया है। यह विभाग पात्रता के दायरे में आने वाले परिवारों को बच्चों को चिह्नित करते हुए सूची महिला कल्याण विभाग को प्राप्त कराएंगे। स्पांसरशिप योजना में चयनित होने वाले बच्चों को चिकित्सा और शिक्षा के लिए 4000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक मदद मिलेगी।
विज्ञापन

महिला एवं बाल कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित स्पांसर योजना में कोविड-19 और अन्य कारणों से माता-पिता दोनों व किसी एक की मौत से निराश्रित हुए बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड और सामान्य में लाभान्वित किया जा रहा है। शासन ने इस योजना में संशोधन करते हुए दायरा बढ़ाया है। इसके लिए इन परिवार की सालाना आय शहरी क्षेत्र के लिए 96,000 और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 72,000 रुपये रखी गई है। स्पांसरशिप योजना में संशोधन के साथ ही बेसिक शिक्षा, श्रम प्रवर्तन, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन

इन विभागों के माध्यम से ऐसे बच्चों की खोज कर उनमें से पात्रता के दायरे में आने वाले बच्चों की सूची महिला एवं बाल कल्याण विभाग को प्राप्त कराई जाएगी। बच्चों का सत्यापन कराए जाने के बाद ही योजना में लाभान्वित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------
नौ बच्चों को मिल रहा लाभ
जिला प्रोबेशन अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार की मिशन वात्सल्य की स्पांसरशिप योजना में अब तक नौ बच्चों को लाभ मिल रहा है। विभागीय निदेशक संदीप कौर और मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने हाल ही मेंं शासन स्तर पर हुई बैठक में कम से कम 100 बच्चों का लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा है। लाभार्थी संख्या की कोई सीमा तय नहीं है। सीएम बाल सेवा योजना कोविड व सामान्य में लाभ प्राप्त कर रहे बच्चों में से भी पात्रता के दायरे में आने वाले बच्चों को स्पांसरशिप योजना में लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed