फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cheated 20 thousand rupees by giving newspaper bundle

Hardoi News: अखबार की गड्डी देकर ठग लिए 20 हजार रुपये

Sat, 15 Jul 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Cheated 20 thousand rupees by giving newspaper bundle
माधौगंज। लालच बुरी बला है। बीस हजार रुपये के बदले दो लाख रुपये मिलने पर लालच में आया युवक बीस हजार रुपये भी गंवा बैठा। हकीकत पता चलने पर उसने बीस हजार रुपये की टप्पेबाजी हो जाने की जानकारी पुलिस को दी। सीसीटीवी फुटेज से हकीकत पता चली, तो युवक ने भी सब सच बता दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भिठाई निवासी शोभित ने शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक धु्रव कुमार को बताया कि उसने बैंक ऑफ इंंडिया से शुक्रवार को बचत खाते से बीस हजार रुपये निकाले थे। रुपयों भरे झोले को बाइक में टांगते समय दो अज्ञात युवक रुपये निकालकर भाग गए। घटना की सूचना पर सीओ बिलग्राम सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और बैंक व आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में पता चला कि रुपये निकालने के बाद शोभित बाइक से चला गया था। जब सीओ ने सख्ती से शोभित से पूछा तो मामला कुछ और निकला। शोभित ने बताया कि मल्लावां रोड पर पश्चिम दिशा में स्थित एक बाग में कुछ टप्पेबाजों ने शोभित को रूमाल में बंधी हुई एक गड्डी दिखाई और कहा कि दो लाख रुपये अपने बैंक खाते में जमा कर दे और बीस हजार रुपये दे दे। इस पर शोभित ने बीस हजार रुपये दे दिए। बाद में रूमाल खोलकर देखा, तो उसमें गड्डी की तरह अखबार लिपटा मिला। परिजनों से बात छुपाने के लिए उसने टप्पेबाजी की घटना पुलिस को बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed