{"_id":"24d224dd93bb212fac93111b21575ebd","slug":"chaumin-lizards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाऊमीन में छिपकली निकलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाऊमीन में छिपकली निकलने से हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 16 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की प्रतिष्ठित फास्टफूड शॉप मिर्चाराम स्वीट्स के
विज्ञापन
यहां से पैक करवाई चाऊमीन में कस्टमर ने छिपकली निकलने का आरोप लगाया है।
चाऊमीन खाने के बाद घर पर मां बेटी की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में
भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार ने मिर्चाराम स्वीट्स के मालिक के खिलाफ
तहरीर दी है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने भी चाऊमीन का सैंपल लेकर जांच को भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र में सदर बाजार निवासी आनंद गुप्ता का बेटा ईशान गुप्ता रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे मिर्चाराम स्वीट्स के यहां से चाऊमीन नूडल्स व डोसा पैक कराकर घर ले गया था।
रात करीब 9 बजे उनकी मां सोना गुप्ता व बहन श्रेया चाऊमीन खा रही थी। तभी पास बैठे आकाश की नजर बहन की प्लेट पर पड़ी तो चाऊमीन में छिपकली की पूंछ दिखाई दी। इस पर वह चीख पड़ा। चाऊमीन के नूडल्स चम्मच से इधर उधर किए तो उसमें मरी हुई छिपकली मिली। थोड़ी ही देर में मां-बेटी को उल्टियां शुरू हो गईं।
आनन फानन में दोनों को निजी नर्सिंग ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें भर्ती कर उपचार किया। चिकित्सक ने परिवार के उन सदस्यों को भी दवा खिलाई, जिन्होंने चाऊमीन खाया था। सुबह हालत में सुधार होने पर दोनों को घर लाया गया। ईशान ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है।
उधर, मामले की जानकारी पर क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा, सहायक अधिकारी मनोज की टीम ने सोमवार को दुकान पर छापामार चाऊमीन के नमूने सीज किए। लेकिन पीड़ित परिवार की ओर से चाऊमीन में मरी छिपकली निकलने की सूचना के बाद भी खाद्व सुरक्षा अधिकारी ने उस चाऊमीन को कब्जे मेें लेना मुनासिब नहीं समझा।