{"_id":"69594eb6c56829817f0e3ff7","slug":"change-in-station-of-three-pairs-of-trains-on-magh-snan-day-hardoi-news-c-213-1-hra1004-142790-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: माघ स्नान दिवस पर तीन जोड़ी ट्रेनों के स्टेशन में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: माघ स्नान दिवस पर तीन जोड़ी ट्रेनों के स्टेशन में परिवर्तन
विज्ञापन
हरदोई। माघ मेले के दौरान स्नान को जाने वाले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस वजह से तमाम ट्रेनों की यात्रा उसके पहले वाले स्टेशनों पर समाप्त हो जाएगी। इनमें हरदोई में रुकने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं जिनकी यात्रा अलग तिथियों पर प्रयाग स्टेशन पर समाप्त हो जाएगी।
माघ मेला शनिवार से शुरू हो रहा है और प्रयागराज में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के लिए रेलवे ने भी व्यवस्थाओं में फेरबदल किया है। स्नान के लिए भारी भीड़ उमड़ेगी, इसके चलते जिले से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनों को प्रयागराज संगम भेजने के बजाय प्रयाग जंक्शन पर रोकने के आदेश दिए गए हैं। स्नानार्थियों को इन्हीं स्टेशनों पर उतरना होगा। यह व्यवस्था माघ मेले के सभी स्नान पर्व पर लागू रहेगी। वापसी में यही ट्रेनें प्रयागराज संगम के स्थान पर प्रयाग जंक्शन से ही चलाई जाएंगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि जनवरी में तीन, 12, 13, 14, 16, 17, 18, 21, 22, 23, 30 और 31 तारीख, फरवरी में एक, 13, 14 और 15 को ट्रेन 14242 सहारनपुर प्रयागराज संगम नौचंदी एक्सप्रेस और ट्रेन 14308 बरेली प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को प्रयाग जंक्शन पर रोक दिया जाएगा। ट्रेन 14230 योगनगरी ऋषिकेश- प्रयागराज संगम एक्सप्रेस को जनवरी में 12, 14, 16, 21, 23 व 30 और 13 फरवरी को प्रयाग जंक्शन पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार प्रयाग जंक्शन से ट्रेन 14241 शाम को 18:05 बजे और ट्रेन 14307 प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस रात 01:36 बजे जनवरी में तीन, चार, 13, 14, 15, 17, 18, 19, 22, 23, 24 व 31 को और फरवरी में एक, दो, 14, 15 व 16 तारीखों को चलेगी। वहीं 14229 प्रयागराज संगम-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रात 23:55 बजे जनवरी में चार, 13, 15, 18, 22 और फरवरी में एक और 15 को प्रयाग जंक्शन से चलेगी।