{"_id":"fdb2f53d4bad03c2e73b4dbbb10ab60b","slug":"cctv-cameras-and-security-guards-to-be-deployed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की हो तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड की हो तैनाती
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 27 Feb 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिले में संचालित सभी पेट्रोल पंपों पर सीसी टीवी कैमरे लगाए जाएं और चौबीस घंटे सुरक्षा कर्मी तैनात रहें। ये निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक में दिए।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तैनात सभी कर्मचारियों का विवरण फोटो सहित तैयार कर पुलिस से वेरिफिकेशन कराया जाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर आने वाला अगर कोई विवाद करता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस को दें।
विज्ञापन
इसके अलावा व्हाट्सअप नंबर पर ऐसे लोगों की फोटो खींच कर डाल दें, ताकि उनको जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
इस मौके पर पेट्रोल पंप संचालकोें ने विभाग पर बकाया भुगतान की बात कही। एएसपी ने तत्काल भुगतान का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीओ हरपालपुर नितेश कुमार सिंह, एलआईयू प्रभारी हारुन रशीद आदि रहे।
विज्ञापन