फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CBC machine replaced in Bilgram CHC, investigation started

Hardoi News: बिलग्राम सीएचसी में बदली गई सीबीसी मशीन, जांचें शुरू

Wed, 21 Aug 2024 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
CBC machine replaced in Bilgram CHC, investigation started
हरदोई। बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मरीजों को अब सामान्य जांचों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पांच साल से खराब पड़ी सीबीसी मशीन की खबर को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रकाशित किया। इसे संज्ञान में लेकर अधिकारियों ने इसे बदलवा दिया गया है। फौरी तौर पर यहां दूसरी सीबीसी मशीन लगा दी गई है, जबकि पहले से लगी सीबीसी मशीन को सर्विसिंग के लिए भेजा गया है। दूसरी मशीन लगने के बाद इसका ट्राॅयल हुआ और फिर दो मरीजों की जांच भी की गई।
विज्ञापन

बिलग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक सीबीसी मशीन पांच साल से रखी हुई थी। यह मशीन क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू के प्रयासों से सीएचसी पहुंची थी, लेकिन मशीन पहुंचने के बाद से अब तक एक बार भी इसे इस्तेमाल नहीं किया गया। नतीजा यह हुआ कि मशीन इस्तेमाल के लायक ही नहीं रह गई। पूरे मामले का खुलासा अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रकाशित खबर के जरिए किया था।
विज्ञापन

खबर को संज्ञान में लेकर सीएमओ डाॅ. रोहताश कुमार ने बुधवार को ही बिलग्राम सीएचसी के अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र कुमार से जानकारी ली। इसके बाद दूसरी सीबीसी मशीन की व्यवस्था कर बिलग्राम सीएचसी पहुंचाई गई। बिलग्राम सीएचसी में अधीक्षक की मौजूदगी में मशीन इंस्टॉल कर ट्राॅयल किया गया। इसके बाद अस्पताल आए दो मरीजों दूधतियामऊ निवासी कल्लू और बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ निवासी अनुराग की सीबीसी मशीन से आवश्यक जांचें भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि अब सीबीसी मशीन से लगातार जांचें की जाएंगी। सीएमओ ने भी कहा है कि अगर रिजेंट या अन्य किसी केमिकल की आवश्यकता हो, तो तत्काल अवगत कराएं। कुल मिलाकर अब सीएचसी के मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed