फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Cattle thief injured in encounter after police bullet hits leg, two accomplices arrested

Hardoi News: मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से मवेशी चोर घायल, दो साथी गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Cattle thief injured in encounter after police bullet hits leg, two accomplices arrested
फोटो-12- पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी गुलशेर। संवाद
हरपालपुर। भैंस चोरी की सूचना पर शुरू हुए जांच अभियान के दौरान पुलिस की मवेशी चोरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से एक चोर घायल हो गया जबकि उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर जूरी गांव के पास हुई। मवेशी सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के पलियापुर गांव से चोरी हुआ था।
विज्ञापन

पलियापुर निवासी प्रमोद ने शनिवार आधीरात के बाद लगभग एक बजे पुलिस को सूचना दी। बताया कि कुछ लोग उसके मकान के बाहर बंधी भैंस चोरी कर भाग गए हैं। सवायजपुर पुलिस ने वायरलेस पर इसकी जानकारी प्रसारित की। सीओ सतेंद्र सिंह की देखरेख में वाहनों का जांच अभियान शुरू किया गया। हरपालपुर कोतवाली पुलिस ने इस दौरान गंगा एक्सप्रेसवे के लिंक रोड पर जूरी के पास एक पिकअप रोकने की कोशिश की। पुलिस को देखकर चालक ने पिकअप मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस से घिरा देख पिकअप सवार लोगों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के धुमरी निवासी गुलशेर दायें पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके से फिरोजाबाद जनपद के नारकी थाना क्षेत्र के डेरा बाजार निवासी गिरधारी और एटा जनपद के जैतरा थाना क्षेत्र के धुमरी निवासी भोला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ ने बताया कि इन लोगों के पास से चोरी की भैंस, चोरी का पिकअप, दो तमंचे, दो कारतूस, दो खोखा और 80 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में घायल गुलशेर को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बाकी दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से दोनों काे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




मवेशी चोरी की चार घटनाओं के खुलासे का दावा
सीओ सतेंद्र सिंह का दावा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शातिर मवेशी चोर हैं। जो पिकअप बरामद हुई है वह लोनार कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके अलावा कछौना, सवायजपुर और लोनार में दर्ज मामलों का खुलासा भी हुआ है। उक्त घटनाएं भी इन्हीं शातिरों ने अंजाम दी थीं।

फोटो-12- पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी गुलशेर। संवाद

फोटो-12- पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपी गुलशेर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed