{"_id":"687fca82517f9784bd08ecb1","slug":"cash-and-jewellery-stolen-by-breaking-into-the-wall-of-the-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-134723-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मकान की दीवार में सेंध लगाकर नकदी जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मकान की दीवार में सेंध लगाकर नकदी जेवर चोरी
Tue, 22 Jul 2025 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 22 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
बेनीगंज। बक्सापुर गांव में चोरों ने सोमवार रात एक मकान को निशाना बना लिया। यहां से जेवर और तीन हजार रुपये चोरी कर लिए। जानकारी पर पहुंची पुलिस की फोरेंसिक टीम ने जरूरी नमूने भी जुटाए।
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के बक्सापुर निवासी विजय कुमार खेती करते हैं। गांव के बाहर स्थित मकान में विजय और उसके दो भाइयों का परिवार रहता है। पिता राम नरेश दूसरे घर में रहते हैं। सोमवार रात चोरों ने विजय के मकान के पिछले भाग में स्थित दीवार में सेंध लगा दी। विजय के मुताबिक चोर कमरे में रखे बक्से से सोने के एक जोड़ी झाला, एक लॉकेट, एक अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल, पीतल के लगभग बीस किलो वजन के बर्तन और तीन हजार रुपये चेारी कर ले गए।
गांव निवासी अरुन शौच के लिए निकले तो उन्हें मंगलवार सुबह दीवार में सेंध लगी देखी और इसकी जानकारी विजय को दी। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।