फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Case of culpable homicide registered against two women

Hardoi News: दो महिलाओं के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Wed, 13 Sep 2023 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide registered against two women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। प्रसूता के परिजनों की तरफ से मुख्यमंत्री से की गई शिकायत के आधार पर डिप्टी सीएमओ पंकज मिश्रा ने जांच के बाद अवैध रूप से प्रसव कराने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ कोतवाली में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला हुसैन निवासी विपिन प्रजापति ने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की थी। जिसमें कहा था कि 27 अगस्त को गर्भवती बहन सोनम मां के साथ सरकारी अस्पताल जा रही थी। रास्ते मे अल्हापुर सैदीखेल की महिला शशि उन्हें मिली और अल्हापुर में डिलीवरी कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

पीड़िता सोनम ने आरोप लगाया कि अल्हापुर सैदीखेल में शशि व तथा कथित नर्स कनक ने भरोसा दिलाया कि सामान्य डिलीवरी हो जाएगी।फिर कमरे में ले जाकर जबरदस्ती डिलीवरी कराने के लिए कहा। आरोप लगाया कि गर्भवती महिला की पिटाई की। उसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डिलीवरी हुई। उसके नवजात शिशु को आइसीयू में रखवाने के लिए दूसरे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पर कुछ घंटे बाद नवजात शिशु की मौत हो गयी। डिप्टी सीएमओ पंकज मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाएं बिना किसी चिकित्सीय डिग्री के प्रसव करा रही है। उन्होंने शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि करते हुए कोतवाली में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed