फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bypoll on 5 seats

तीन प्रधान व दो रिक्त पदों पर 71.12 प्रतिशत

Mon, 20 Dec 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bypoll on 5 seats
भरखनी के बूथ पर मतदान करने को लगी महिलाओं की लंबी लाइन। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई/सवायजपुर। पंचायत उपचुनाव के तहत जिले में तीन प्रधान व दो ग्राम पंचायत सदस्य की रिक्त सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के बीच 71.12 फीसदी मतदान हुआ। सर्वाधिक मतदान 83.78 फीसदी शाहाबाद ब्लाक की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर में प्रधान पद के लिए हुआ। इसके साथ 18 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया।
विज्ञापन

जिले के चार ब्लाकों में मतदान कराया गया। भरखनी ब्लाक में ग्राम बरूआरा व रमापुरकुंवरपुर ग्राम पंचायत में, शाहाबाद ब्लाक में अब्दुल्लापुर में ग्राम प्रधान के पद पर मतदान कराया गया। कोथावां ब्लाक के मझिगवां व बावन के रारा में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर मतदान हुआ। सोमवार सुबह से ही गलन होने के बाद भी लगभग सभी 13 बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट बने उपजिलाधिकारी व तहसीलदार स्थिति का जायजा लेते रहे। अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया कि शाम तक 71.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर ली गई जानकारी
निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। जिसमें वरिष्ठ सहायक धीरेंद्र वीर विक्रम सिंह के द्वारा फोन पर लगातार वोट प्रतिशत की जानकारी भी ली जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं दिखा सर्दी का प्रभाव
भरखनी ब्लाक के रमापुर में दोपहर पौने एक बजे तक 1700 वोटों के सापेक्ष बूथ संख्या 150, 151 व 152 पर 581 मत डाले गए। पाली कोतवाल संदीप सिंह सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाले रहे। बरूआरा में दोपहर ढाई बजे तक 2050 मतदाताओं में बूथ संख्या 210 पर 650 के सापेक्ष 449, बूथ संख्या 211 पर 680 के सापेक्ष 530, बूथ संख्या 212 पर 1020 के सापेक्ष 585 मत पड़ चुके थे।

पद प्रत्याशी
बरूआरा प्रधान पांच
रमापुरकुंवरपुर प्रधान छह
अब्दुल्लापुर प्रधान तीन
मझिगवां ग्रा. सदस्य दो
रारा ग्रा. सदस्य दो
आज होगी मतगणना
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतगणना कर्मी भी तैनात कर दिए गए हैं। मतगणना कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
वोट प्रतिशत
ब्लाक ग्राम प्रतिशत
शाहाबाद अब्दुल्लापुर 83.78
भरखनी रमापुरकुंवरपुर 66.85
भरखनी बरूआरा 82.89
बावन राना 71.56
कोथावां मझिगवां 50.53
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed